मुख्यमंत्री ने तिवारी परिवार को फोन कर जताई संवेदना

Date:

The Chief Minister called the Tiwari family and expressed his condolences.

तिवारी परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं शहर के गणमान्य लोग

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी के बड़े भाई संतोष तिवारी के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। उनके निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर रामअवतार तिवारी से बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की।

इस दुखद समाचार पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी फोन कर तिवारी परिवार से बात की और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वर्गीय संतोष तिवारी के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इधर रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर के पास तिवारी परिवार के निज निवास पर लगातार पत्रकार, साहित्यकार, कवि और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सभी ने स्वर्गीय संतोष तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सरल और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related