प्लाटिंग के विरुद्ध नगर निगम दुर्ग ने आज बड़ी कार्यवाही, जानिए क्या है पूरा मामला

Date:

दुर्ग. प्लाटिंग के विरुद्ध नगर निगम दुर्ग ने आज बड़ी कार्यवाही की है। बाफना टोल प्लाजा के नजदीक ही एम आर लेआउट की बाउंड्रीवाल सहित प्रवेश द्वार को जेसीबी से न सिर्फ तोड़ा गया। बल्कि मल्बे को भी कब्जे में लेकर कार्यवाही पूरी की गई।

दुर्ग नगर निगम के द्वारा पूर्व में भी दी गई थी नोटिस

टोल प्लाजा के समीप ही एमआर लेआउट के संचालक को दुर्ग नगर निगम के द्वारा पूर्व में भी नोटिस दी गई थी। लेकिन कॉलोनाइजर मनोज राजपूत ने कॉलोनाइजर लायसेंस के बिना ही अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहा था। जिसके कारण ही दुर्ग नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी ने इसे अवैध साबित करते हुये आज एक बड़ी कार्यवाही की है। जेसीबी मशीन से कालोनी के प्रवेश द्वार को पहले ढहाया गया। और बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया। साथ ही मेटेरियल को भी जब्ती बनाया गया। निगम आयुक्त हरेश मंडावी का कार्यवाही के संबंध में कहना था। कि कालोनाइजर ने करीब डेढ़ सौ एकड़ में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रखी थी। जिसकी लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। बिना लाइसेंस के कालोनी डेवलप को लेकर उसे नोटिश भी कई बार जारी किया गया। नोटिश का जवाब नही देने पर ही ये कार्यवाही की गई है।

दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने कालोनी को दिया अवैध करार

एमआर लेआउट के संचालक मनोज राजपूत कांग्रेस के बड़े नेता हैं। और वे बिना कालोनाइजर लायसेंस लिये ही प्लाटिंग का काम कर रहे थे। लेकिन दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने कालोनी को अवैध करार देते हुये, उसे ध्वस्त कर दिया है। जिसके कारण इस कार्यवाही को लेकर शहर में चर्चा बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...