कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ,छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन, मेधावी छात्राएँ सम्मानित

Date:

रायपुर: श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय का 38वाँ वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील सोनी एवं अनुज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। सचिव नरेश गुप्ता सहित गोकुलदास डागा एवं गोवर्धन डागा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉ. संगीता घई ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बी.एससी. की छात्रा रिद्धिमा द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य “बारामासी” की प्रस्तुति दी। निकिता कर्माकर ने “मोहे रंग दो लाल” पर मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके अलावा राजस्थानी, क्लासिकल, त्रिदेवी (महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली), नौ दुर्गा, साउथ इंडियन, गुजराती, वेस्टर्न, पंजाबी एवं हरियाणवी नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Naxali Surrender: नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने किया सरेंडर.

तेलंगाना: केंद्र सरकार 31 मार्च तक देश भर से...

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में...