योग गुरु बाबा रामदेव ने किया दावा, कोरोना महामारी के बाद बढ़े कैंसर के मरीज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को दावा किया है कि देश में कोरोना महामारी के बाद कैंसर के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने गोवा के मीरामार बीच पर शनिवार सुबह एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा- कैंसर बहुत बढ़ गया है। कोरोना के बाद इस बीमारी के मामले बढ़ गए हैं। लोगों ने आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता भी खो दी है।

बाबा रामदेव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद कैंसर के मामलों में वृद्धि हुई है। लोगों ने आंखों की रोशनी और सुनने की क्षमता खो दी है। उन्होंने कहा कि भारत वैलनेस का वैश्विक केंद्र बने, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है और यह मेरा सपना है कि गोवा वैलनेस का केंद्र बने।उन्होंने आगे कहा कि पर्यटकों को महज घूमने के लिए नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, कैंसर और अन्य बीमारियों का इलाज कराने के लिए गोवा आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा को योग, आयुर्वेद, सनातन और अध्यात्म का पर्यटन केंद्र बनना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि दो महीने के दौरान जब पर्यटकों की संख्या कम है, हम आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। दुनियाभर से लोग यहां आएंगे। इसी बीच उन्होंने होटल उद्योग से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आयुर्वेद का ‘पंचकर्म’ शुरू करें और पर्यटकों को इसकी जानकारी दें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related