Trending Nowशहर एवं राज्य

YEMEN US AIR STRIKE : अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 74 की मौत, हूती विद्रोहियों ने रास इसा पोर्ट पर हमले को बताया ‘सबसे घातक’

YEMEN US AIR STRIKE : 74 killed in US airstrike, Houthi rebels call attack on Ras Isa port ‘deadliest’

सना/वॉशिंगटन। YEMEN US AIR STRIKE यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 171 लोग घायल हुए हैं। यह हमला यमन के रास इसा पोर्ट को निशाना बनाकर किया गया था। हूतियों ने इसे पिछले एक महीने से जारी हवाई हमलों में सबसे घातक हमला बताया है।

अमेरिकी सेना की प्रतिक्रिया –

YEMEN US AIR STRIKE हालांकि अमेरिकी सेना ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने रास इसा पोर्ट पर हमले की बात मानी है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह हमला हूती विद्रोहियों की आर्थिक शक्ति को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था।

CENTCOM ने X (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी कर कहा, “ईरान समर्थित हूती विद्रोही ईंधन का उपयोग अपने सैन्य अभियानों, नियंत्रण और आर्थिक लाभ के लिए करते हैं, जबकि यह ईंधन यमन की आम जनता का हक है।”

हूतियों की प्रतिक्रिया –

हूती समूह ने अमेरिकी हमले को “आम नागरिकों पर हमला” बताते हुए इसकी निंदा की है। उनका कहना है कि रास इसा पोर्ट पर आम लोग भी काम करते हैं और इस तरह के हमले मानवीय संकट को और बढ़ा सकते हैं।

रास इसा पोर्ट का महत्व –

YEMEN US AIR STRIKE रास इसा पोर्ट यमन के उत्तरी हिस्से में स्थित है और वहां से ईंधन व्यापार और आपूर्ति की जाती है। यह पोर्ट हूती विद्रोहियों के लिए राजस्व का प्रमुख स्रोत है, जिसे वे कथित रूप से हथियार खरीदने और युद्ध अभियानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

हमले की पृष्ठभूमि –

YEMEN US AIR STRIKE यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर (Red Sea) और गल्फ ऑफ एडन में नागरिक और सैन्य जहाजों पर हमलों के जवाब में किया गया है। अमेरिका 15 मार्च से हूती ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। हूती विद्रोही इन हमलों को ग़ज़ा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में अंजाम देने का दावा करते हैं।

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: