RAIPUR ROBBERY CASE : किसान के घर डकैती का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार, रिटायर्ड पुलिसकर्मी मास्टरमाइंड

Date:

RAIPUR ROBBERY CASE : Robbery at farmer’s house revealed, 10 accused arrested, retired policeman is the mastermind

रायपुर, 31 मार्च। RAIPUR ROBBERY CASE छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिन पहले किसान के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पुलिस का एक रिटायर्ड कर्मचारी निकला है।

कैसे हुई थी वारदात?

RAIPUR ROBBERY CASE घटना 27 मार्च की रात रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में हुई। आधी रात के बाद 7 नकाबपोश डकैत एक किसान के घर में घुसे और परिवार को पिस्टल व धारदार हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे 6 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लूट लिए।

मास्टरमाइंड निकला रिटायर्ड पुलिसकर्मी

RAIPUR ROBBERY CASE पुलिस जांच में पता चला कि इस डकैती की साजिश एक पूर्व पुलिसकर्मी ने रची थी। उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किसान के घर लूट की योजना बनाई। पुलिस ने इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस करेगी खुलासा

RAIPUR ROBBERY CASE फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में पुलिस आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...