Trending Nowशहर एवं राज्य

MEHUL CHOKSI ARRESTED : PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी तेज

MEHUL CHOKSI ARRESTED : PNB scam accused Mehul Choksi arrested in Belgium, preparations for extradition to India intensified

नई दिल्ली। MEHUL CHOKSI ARRESTED  पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन घोटाले में मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी शनिवार, 12 अप्रैल को भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर की गई। गिरफ्तारी के समय बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया, जो क्रमशः 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे।

MEHUL CHOKSI ARRESTED  65 वर्षीय मेहुल चोकसी, जो फिलहाल एंटीगुआ का नागरिक है, यूरोप में इलाज के सिलसिले में गया हुआ था। खबर है कि चोकसी के वकील बेल्जियम की अदालत में खराब स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों का हवाला देकर जमानत की मांग कर सकते हैं। इससे पहले चोकसी ने मुंबई की एक अदालत में क्रॉनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया और लिम्फोमा जैसी बीमारियों का हवाला देते हुए भारत लौटने में असमर्थता जताई थी।

MEHUL CHOKSI ARRESTED  चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर PNB से करीब 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। दोनों ही जनवरी 2018 में भारत से फरार हो गए थे और तब से CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों की गिरफ्त से बाहर हैं। नीरव मोदी फिलहाल लंदन में है और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है।

MEHUL CHOKSI ARRESTED  इसी बीच ED ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने देश और विदेश में उसकी कई संपत्तियों की पहचान की है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 में ED ने दावा किया कि चोकसी के लगभग 80 करोड़ रुपये के अवैध धन को विदेशों में ट्रैक किया गया है। थाईलैंड, दुबई, जापान और अमेरिका में स्थित उसकी पांच संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

MEHUL CHOKSI ARRESTED  भारत सरकार अब चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए कूटनीतिक और कानूनी प्रयासों को गति दे सकती है। यह गिरफ्तारी भारत को PNB घोटाले में न्याय की दिशा में एक बड़ा मौका प्रदान करती है।

 

 

Share This: