PARASHURAM JAYANTI HOLIDAY DEMAND : परशुराम जयंती पर सामान्य अवकाश की मांग, ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

PARASHURAM JAYANTI HOLIDAY DEMAND : Demand for general holiday on Parshuram Jayanti, Brahmin society wrote a letter to Chief Minister Sai
रायपुर। PARASHURAM JAYANTI HOLIDAY DEMAND छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर आगामी 30 अप्रैल 2025 को पड़ने वाली भगवान परशुराम जयंती पर सामान्य शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही नवा रायपुर के किसी प्रमुख चौक का नाम “श्री परशुराम चौक” रखने का भी अनुरोध किया गया है।
PARASHURAM JAYANTI HOLIDAY DEMAND समिति के अध्यक्ष दिवाकर तिवारी और महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि शासन को भेजे गए पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न समुदायों के पर्वों – जैसे शाकंभरी जयंती, मां कर्मा जयंती, महावीर जयंती, कबीर जयंती, गुरु घासीदास जयंती, चेटीचंद और छठ पूजा – को सामान्य अवकाश की सूची में शामिल किया है, जिसकी सराहना की जाती है।
PARASHURAM JAYANTI HOLIDAY DEMAND उन्होंने लिखा कि राज्य में लाखों ब्राह्मण समुदाय के लोग भगवान परशुराम जी को आराध्य मानते हैं, लेकिन परशुराम जयंती को अभी केवल ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में रखा गया है। समाज की ओर से यह मांग की गई है कि इस दिन को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए सामान्य अवकाश घोषित किया जाए, ताकि भव्य रैलियों, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक आयोजनों में जनसामान्य की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
दिवाकर तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि संपूर्ण भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी जयंती पर अवकाश घोषित करने से राज्य की सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।
PARASHURAM JAYANTI HOLIDAY DEMAND समिति ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को संबोधित पत्र में यह आग्रह भी किया है कि उनके नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे। महासचिव अजय शर्मा ने विश्वास जताया कि शासन इस मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेगा।