JANPAD JOB SCAM : फर्जी जनपद खोलकर नौकरी के नाम पर ठगी, 70 नए जनपद पंचायत खोलने की झूठी घोषणा …

Date:

JANPAD JOB SCAM : Fraud in the name of jobs by opening fake districts, false announcement of opening 70 new Janpad Panchayats…

बालोद। JANPAD JOB SCAM छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने खुद से ही 70 नए जनपद पंचायत खोलने की झूठी घोषणा कर दी। इसके साथ ही नौकरी लगाने के नाम पर दर्जनभर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई।

JANPAD JOB SCAM मामला तब उजागर हुआ, जब लंबे समय तक नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री निवास में भी की गई, जिसकी प्रतिलिपि अब पुलिस के पास है। पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, गुण्डरदेही को सौंपी गई है।

JANPAD JOB SCAM सूर्यप्रकाश द्विवेदी पहले गुण्डरदेही जनपद पंचायत में पदस्थ था और वर्तमान में लोहारा जनपद में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उसने प्रदेश में 70 नए जनपद खुलने की झूठी जानकारी देकर कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति का झांसा दिया और तीन लाख रुपये तक की डील की।

JANPAD JOB SCAM ग्राम कुथरेल निवासी गणेश राम साहू ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों और एक बेटे की नौकरी लगाने के नाम पर साल 2021 में पैसे दिए थे, लेकिन नौकरी नहीं मिली। वहीं, ग्राम जरवाय निवासी धर्मेंद्र साहू ने कहा कि उसने अपने दो बेटों और रिश्तेदारों के लिए पैसे दिए थे। उसका भाई सरपंच है, जिसकी वजह से उसका संपर्क अधिकारी से हुआ और वे झांसे में आ गए।

JANPAD JOB SCAM अन्य पीड़ितों में जगदीश ढीमर (जरवाय), पुरुषोत्तम गंजीर (बोदल), प्रहलाद वर्मा (उतई) और बहादुर वर्मा समेत दर्जनभर लोग शामिल हैं। सभी ने न्याय की मांग करते हुए ठगी की गई राशि की वसूली और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOLD SILVER CRASH : सोना-चांदी क्रैश …

GOLD SILVER CRASH : Gold and Silver Crash ... नई...

CHHATTISGARH : रायपुर को मिला NSTI

CHHATTISGARH : Raipur gets NSTI रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के...