FERTILIZER SUBSIDY 2025 : किसानों को मिलेगी सस्ती खाद, केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए बढ़ाई सब्सिडी

Date:

FERTILIZER SUBSIDY 2025 : Farmers will get cheap fertilizers, central government increased subsidy for Kharif season

रायपुर, 29 मार्च 2025। FERTILIZER SUBSIDY 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन (अप्रैल-सितंबर 2025) के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के बजट से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक होगी, जिससे किसानों को किफायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार –

FERTILIZER SUBSIDY 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषक हितैषी नीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश और छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

FERTILIZER SUBSIDY 2025 मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता और किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया।

क्या होगा फायदा? –

किसानों को सब्सिडी युक्त और सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध होगी।

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाया जाएगा।

कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की लागत में कमी आएगी।

FERTILIZER SUBSIDY 2025 केंद्र सरकार का यह फैसला खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related