RICHA KAUSHIK CAR CRASH CCTV : हवा में खाई पांच पलटी, 15 फीट दूर गिरी ऋचा कौशिक, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, देखें VIDEO …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RICHA KAUSHIK CAR CRASH CCTV : Richa Kaushik flipped five times in the air, fell 15 feet away, heart wrenching accident captured in CCTV, watch VIDEO …

दुर्ग। RICHA KAUSHIK CAR CRASH CCTV छत्तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर होली के दिन हुए भीषण सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार को डिवाइडर से टकराकर हवा में पांच बार पलटते हुए देखा जा सकता है। हादसा इतना भयावह था कि कार के पलटते ही उसका दरवाजा खुल गया और उसमें सवार ऋचा कौशिक 15 फीट हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी।

RICHA KAUSHIK CAR CRASH CCTV कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च होली के दिन भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ अंजोरा स्थित ढाबे में खाना खाने गई थी। वहां से लौटते वक्त दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर कार की गति बेहद तेज थी। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर अनियंत्रित होकर हवा में कई बार पलटी और सड़क किनारे पेट्रोल पंप के बोर्ड से जा टकराई।

RICHA KAUSHIK CAR CRASH CCTV हादसे के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार में ऋचा कौशिक के अलावा मयंक यादव, आयुष यादव और हर्ष यादव भी सवार थे। पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ऋचा की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

CCTV फुटेज से सामने आई खौफनाक तस्वीर

CCTV फुटेज में हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हवा में पलटी खाती रही और देखते ही देखते एक जान चली गई। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related