BLUESMART SEBI FRAUD : MS Dhoni, Deepika Padukone and Ashneer Grover’s money is on the verge of sinking! SEBI takes major action in BluSmart scam
नई दिल्ली। BLUESMART SEBI FRAUD इलेक्ट्रिक राइड हेलिंग स्टार्टअप BluSmart पर संकट गहराता जा रहा है। कंपनी के को-फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी और उनके भाई पुनित सिंह जग्गी पर लोन की रकम में 262 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी के आरोप लगे हैं। अब कंपनी SEBI की जांच के दायरे में है और दिल्ली-NCR, मुंबई समेत कई शहरों में अपनी सेवाएं बंद कर चुकी है।
BluSmart, जो कभी अपने ईको-फ्रेंडली मॉडल और इलेक्ट्रिक कैब फ्लीट के लिए मशहूर थी, अब आर्थिक संकट में फंसी है। SEBI ने कंपनी के प्रमोटर्स पर बाजार में प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें किसी भी कंपनी के प्रबंधन से बाहर कर दिया है।
BLUESMART SEBI FRAUD हाई-प्रोफाइल निवेशकों का फंसा करोड़ों का निवेश –
BluSmart में निवेश करने वालों की लिस्ट में देश की बड़ी हस्तियां शामिल हैं :
महेंद्र सिंह धोनी
दीपिका पादुकोण
अशनीर ग्रोवर
संजीव बजाज (बजाज कैपिटल)
सुमंत सिन्हा (रिन्यू पॉवर)
responsAbility (स्विट्जरलैंड की फर्म)
BLUESMART SEBI FRAUD इनमें से कई निवेशकों ने 2024 में 200 करोड़ रुपये का प्री-सीरीज B फंडिंग राउंड भी फाइनेंस किया था। धोनी और दीपिका के फैमिली ऑफिस की भूमिका इस निवेश में अहम रही थी।
अशनीर ग्रोवर ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मैं इस स्थिति में पीड़ित हूं… उम्मीद करता हूं कि कंपनी हितधारकों के लिए संकट से उबर सकेगी।” उन्होंने BluSmart में 1.5 करोड़ रुपये का निजी निवेश किया था।
जेनसोल से जुड़ा है मामला –
BluSmart, भले ही Gensol की सहायक कंपनी नहीं है, लेकिन दोनों के बीच 148 करोड़ रुपये से ज्यादा के वित्तीय लेनदेन हुए हैं। SEBI की जांच में पता चला कि Gensol के नाम पर लिए गए लोन से लग्जरी खर्च किए गए – जिनमें फ्लैट, ट्रैवल और गोल्फ किट शामिल हैं।
भविष्य अधर में –
BluSmart ने कभी 25 मिलियन डॉलर की सीरीज A फंडिंग जुटाकर वैश्विक मोबिलिटी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई थी। लेकिन अब ये सभी निवेश, ब्रांड और भरोसा संकट में है।

