CG POLICE RECRUITMENT SCAM : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा पुलिस भर्ती घोटाला, CBI जांच की मांग

Date:

CG POLICE RECRUITMENT SCAM : Police recruitment scam raised in Chhattisgarh assembly, demand for CBI investigation

रायपुर, 18 मार्च 2025। CG POLICE RECRUITMENT SCAM छत्तीसगढ़ विधानसभा में पुलिस भर्ती घोटाले का मुद्दा आज जोरशोर से उठा। विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि राजनांदगांव और बिलासपुर में सामने आई गड़बड़ियां बिना पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता के संभव नहीं हैं। उन्होंने दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।

CG POLICE RECRUITMENT SCAM गृहमंत्री ने दिया जवाब

इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अभी तक दो जिलों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं, बाकी जिलों में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। राजनांदगांव में अनियमितताओं के चलते भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई और इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 95,000 से अधिक वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

CG POLICE RECRUITMENT SCAM ‘बड़े अफसर जिम्मेदार, सीबीआई जांच हो’

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने सवाल उठाया कि आरक्षक (कांस्टेबल) स्तर के कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया का संचालन कैसे कर सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती घोटाले के लिए वरिष्ठ अधिकारी जिम्मेदार हैं और इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

CG POLICE RECRUITMENT SCAM ‘दोषियों को भेजेंगे जेल’- गृहमंत्री

गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब में कहा कि पिछली सरकार में पुलिस भर्ती रुकी हुई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा किया। जहां भी गड़बड़ी सामने आई, हमने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस किसी ने भी भर्ती प्रक्रिया में हेरफेर की है, उसे जेल भेजा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related