CG SEX RACKET : लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां और दो दलाल गिरफ्तार

Date:

CG SEX RACKET : Sex racket running under the guise of a lodge busted, 4 girls and two brokers arrested

रायगढ़। CG SEX RACKET छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में पुलिस ने एक लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शनिवार दोपहर को की गई इस छापेमारी में पुलिस ने चार युवतियों और दो दलालों को रंगे हाथ पकड़ा है।

CG SEX RACKET सूत्रों से मिली शिकायत के बाद खरसिया स्थित लक्ष्मी लॉज में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके पर मौजूद चार युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि लॉज का संचालक कैलाश अग्रवाल कार्रवाई से पहले फरार हो गया।

CG SEX RACKET पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय प्रशासन ने लॉज के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related