BASTAR HOSTEL DEATH : बस्तर के छात्रावासों में बच्चों की मौत का मुद्दा गूंजा, विपक्ष ने किया वाकआउट

Date:

BASTAR HOSTEL DEATH : The issue of death of children in Bastar hostels was raised, opposition staged a walkout

रायपुर, 19 मार्च 2025। BASTAR HOSTEL DEATH छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन बस्तर संभाग के आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की मौत का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सदन में इस मामले को उठाते हुए सरकार पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से छात्रावासों में हुई मौतों की विस्तृत जानकारी मांगी।

BASTAR HOSTEL DEATH  संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में 2 बच्चों की मौत हुई है, जबकि 2022 से 2025 तक कुल 25 बच्चों की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है। हालांकि, कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने इन आंकड़ों को असत्य बताते हुए कहा कि सरकार वास्तविक आंकड़ों को छुपा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के अलावा 10 और बच्चों की मौत हुई है, जिसका कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया।

BASTAR HOSTEL DEATH  मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया और सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसी दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस से सवाल किया कि “कांग्रेस सरकार में जगरगुंडा में राशन किसने खाया?” इस टिप्पणी पर विपक्षी विधायक भड़क उठे और नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related