AR RAHMAN IN HOSPITAL : ए.आर. रहमान की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती …

Date:

AR Rahman in Hospital : AR Rehman’s health deteriorated, admitted to hospital after chest pain…

चेन्नई। AR RAHMAN IN HOSPITAL  मशहूर म्यूजिक कंपोजर और गायक ए.आर. रहमान को रविवार सुबह सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई में भर्ती कराया गया। 58 वर्षीय इस दिग्गज कलाकार को सुबह साढ़े सात बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी और अन्य जरूरी जांचें कीं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

AR RAHMAN IN HOSPITAL  डिहाइड्रेशन बनी परेशानी की वजह

अपोलो हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रहमान को डिहाइड्रेशन की समस्या थी, जिससे सीने में दर्द हुआ। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने उनकी पूरी जांच करने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी।

AR RAHMAN IN HOSPITAL  रमजान के रोजे की वजह से सेहत प्रभावित?

रहमान की टीम ने जानकारी दी कि वह रमजान में रोजे रख रहे हैं, जिससे संभवतः उनकी सेहत प्रभावित हुई। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर चिंतित नजर आए, लेकिन डिस्चार्ज होने की जानकारी मिलने पर सभी को राहत मिली।

AR RAHMAN IN HOSPITAL  मुख्यमंत्री स्टालिन ने जाना हाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने ए.आर. रहमान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा, “जैसे ही हमें पता चला कि रहमान जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हमने डॉक्टरों से उनकी हालत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रहमान अब ठीक हैं और जल्द ही घर लौटेंगे।”

29 साल बाद पत्नी से हुए अलग

नवंबर 2024 में ए.आर. रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने के कारण चर्चा में रहे। उन्होंने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया था। सायरा बानो ने भी कहा था कि बिगड़ती सेहत के चलते यह फैसला लिया गया है लेकिन वह हमेशा रहमान को सपोर्ट करती रहेंगी।

रहमान का शानदार करियर

ए.आर. रहमान ने भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्हें ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड, दो ग्रैमी, एक बाफ्टा और चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके हिट म्यूजिक एलबम और फिल्मों में ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘लगान’ शामिल हैं। ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ के नाम से मशहूर रहमान आज भी अपने संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...