AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT : Fake recruitment in Ambedkar Hospital? Know the whole truth..
रायपुर, 12 अप्रैल 2025। AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी भर्ती सूचना तेजी से वायरल हो रही है। यह भ्रामक सूचना अस्पताल परिसर में संचालित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें स्टाफ नर्स और एएनएम पदों के लिए भर्ती का झूठा दावा किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन की सख्त चेतावनी
AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT अस्पताल प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि “इस तरह की कोई भी वैकेंसी वर्तमान में अस्पताल में संचालित नहीं है। वायरल सूचना पूरी तरह से नकली, भ्रामक और अवैध है।”
प्रबंधन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या अविश्वसनीय स्रोत से प्राप्त जानकारी पर भरोसा न करें और ऐसे किसी झांसे में न आएं।
आर्थिक शोषण की आशंका
AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यह फर्जी सूचना न केवल लोगों को भ्रमित कर रही है, बल्कि इसके जरिए पैसे की ठगी की कोशिश भी की जा सकती है। कुछ अज्ञात लोग इस फर्जी सूचना के माध्यम से आर्थिक शोषण करने की मंशा रखते हैं।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT प्रबंधन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था फर्जी सूचनाएं फैलाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम सेल को भी इस मामले की जानकारी दी गई है, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
आधिकारिक जानकारी सिर्फ सरकारी माध्यमों से
AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT डॉ. अम्बेडकर अस्पताल ने दोहराया है कि “अस्पताल से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी केवल सरकारी वेबसाइट या अस्पताल के आधिकारिक नोटिस बोर्ड के माध्यम से ही जारी की जाती है। भर्ती संबंधी सूचनाएं प्रेस विज्ञप्ति या शासन के आदेश के तहत ही सार्वजनिक होती हैं।”
जनता से सतर्क रहने की अपील
AMBEDKAR HOSPITAL FAKE RECRUITMENT प्रबंधन ने अंत में नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भर्ती सूचना की पुष्टि जरूर करें, और फर्जी सूचनाओं से सावधान रहें। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें ताकि किसी के साथ ठगी न हो सके।

