Women’s Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का हुआ ऐलान, ये खिलाड़ी संभालेगी टीम की कमान

Date:

Women’s Asia Cup 2025 : चीन के हांगझोउ में 5 से 14 सितंबर तक खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2025 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि इसका विजेता सीधे 2026 एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में जगह बनाएगा।

भारत का शेड्यूल और ग्रुप
बता दें कि भारत को पूल-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा। टीम अपना पहला मैच 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद 6 सितंबर को जापान से भिड़ेगी और अंतिम पूल मैच 8 सितंबर को सिंगापुर के साथ होगा।

भारतीय टीम (महिला एशिया कप 2025)
पोजीशन खिलाड़ी
गोलकीपर बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबाम
डिफेंडर मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी
मिडफील्डर नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो
फॉरवर्ड नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, दीपिका, संगीता कुमारी
Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच होगा या नहीं? भारत सरकार ने दे दिया फाइनल डिसीजन

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related