बच्ची की गर्दन पर चाकू रख महिला से लूटपाट, गिरफ्तार आरोपी निकला इंजीनियर…. ऐसी क्या मजबूरी की बनना पड़ा लुटेरा

Date:

भिलाई । बच्ची के गर्दन पर चाकू रखकर महिला से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिन पहले ही दिल दहला देने वाली लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी, जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, ऑनलाइन सट्टे के कारण भारी कर्ज में डूब चुका था। पैसे की तंगी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। तीन दिन पहले रात के समय, एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ टहलने निकली थी।

तभी आरोपी ने महिला को निशाना बनाया और उसकी मासूम बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर उसे धमकाया। डर के कारण महिला को मजबूरन अपने कीमती सामान और पैसे आरोपी को सौंपने पड़े।

सीसीटीवी के आधार पर हुई पहचान

घटना के बाद, पुलिस की ACCU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है कि कहीं उसने इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया।

ऑनलाइन सट्टे ने बनाया अपराधी:

जांच में पता चला कि आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के बावजूद ऑनलाइन सट्टे में लिप्त था, जिसके चलते वह भारी कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकाने के दबाव के कारण उसने अपराध की राह चुन ली।पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये हुई थी वारदात
जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मरोदा सेक्टर-1 स्थित ए पॉकेट के 11बी में रहने वाली पीएचई विभाग की इंजीनियर सुमन साहू के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। लुटेरों ने उनकी छोटी बेटी मृणाल को बंधक बनाकर सोने की अंगूठी, चेन और टॉप्स छीन लिए।

बीते रात करीब 8:20 बजे, सुमन साहू अपनी दोनों बेटियों, श्रीजल और मृणाल के साथ आत्मानंद पार्क में टहलने गई थी. रात 9:30 बजे वे राणा इलेक्ट्रिकल शॉप से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान, स्कूटी सवार एक युवक ने अचानक मृणाल के गले पर चाकू रख दिया।

आरोपी ने लाल रंग की स्कार्फ से अपना चेहरा ढका हुआ था और धमकी दी कि यदि तुरंत अंगूठी, चेन और टॉप्स नहीं दिए गए, तो वह मृणाल का गला काट देगा। डर के मारे, सुमन साहू ने तुरंत अपने आभूषण उसे सौंप दिए। लूटपाट के बाद आरोपी स्कूटी से उतई रोड की ओर फरार हो गया।

घटना के समय, बड़ी बेटी श्रीजल थोड़ी पीछे थी। वोवह तुरंत घर की ओर दौड़ी और अपने पिता मुकेश साहू को इसकी सूचना दी. मुकेश साहू, जो भिलाई स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर हैं, वह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related