Trending Nowशहर एवं राज्य

CG POLITICS ON LIQUOR BAN : अमरजीत भगत का सरकार पर हमला, शराब बंदी, धर्मांतरण और अपराधों को लेकर उठाए सवाल

When Politics Liquor Ban: Amarjeet Bhagat’s Attacks the Government, Raised Questions Regarding Liquor Ban, Conversion and Crimes.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार के राम राज्य परिकल्पना पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना यह नहीं है कि शराब परोसने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए। अगर सरकार शराब परोसने लगे, तो कौन रोकेगा?

अमरजीत भगत ने धर्मांतरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में संवैधानिक व्यवस्था के तहत कानून बने हैं। भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, सबको पूजा विधि मानने का संवैधानिक अधिकार है। अगर कोई कानून को तोड़ता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार पर धान खरीदी में कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई धान खरीदी केंद्रों में अब तक बोहनी नहीं हुई। एक लिमिट टाइम में कैसे खरीदी और तौलाई होगा। धान खरीदी में इससे कालाबाजारी की संभावना बढ़ जाती है।

अमरजीत भगत ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य की साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जवाबदारी कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की है। सरगुजा से बस्तर, मध्य क्षेत्र, राजधानी में हर दिन घटना हो रही है। घटनाओं से लोग चिंतित है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

birthday
Share This: