West Bengal Vidhansabha Election: Amit Shah said change is certain in Bengal, TMC will leave in 2026
मथुरापुर (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। मथुरापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी और वामपंथियों पर तीखा प्रहार किया। शाह ने बंगाल की दुर्दशा के लिए पिछले तीन दशकों के शासन को जिम्मेदार ठहराया।
ममता ने दलदल में धकेला
अमित शाह ने जनसभा में हुंकार भरते हुए कहा, एक समय था जब बंगाल देश का सबसे समृद्ध और खुशहाल राज्य हुआ करता था। पहले कम्युनिस्टों ने अपने शासन में बंगाल को बर्बाद किया और उसके बाद रही-कसी कसर ममता दीदी ने पूरी कर दी। आज बंगाल गरीबी के दलदल में धंस चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार किया जाए।

भाईपो राज की दी चेतावनी
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने जनता को आगाह किया। उन्होंने कहा, क्या ममता बनर्जी और उनके भाईपो (भतीजे) स्वर्ण बांग्ला बना सकते हैं? मैं बंगाल की जनता को यह बताने आया हूं कि अगर इस बार आपने TMC को वोट देने की गलती की, तो यहाँ ममता दीदी नहीं, बल्कि भाईपो राज करेंगे। शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस केवल परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है।
नई योजनाओं का ऐलान और विकास का वादा
रैली के दौरान अमित शाह ने राज्य के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने वादा किया कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र की सभी जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा और बंगाल को फिर से देश का औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा


