UPSC 2025 : Driver’s son sets an example by cracking UPSC after 20 failures
नई दिल्ली। कहते हैं हार मान लो तो कहानी खत्म… लेकिन जिद कर लो तो इतिहास बनता है। मध्य प्रदेश के चंदेरी के रहने वाले Vivek Yadav ने यही साबित कर दिया। 20 बार अलग-अलग परीक्षाओं में फेल होने के बाद भी विवेक नहीं रुके। हर बार गिरे, लेकिन हर बार पहले से ज्यादा ताकत के साथ उठे।
घर की हालत भी आसान नहीं थी पिता नगर पालिका में ड्राइवर, मां सिलाई कर परिवार चलाती थीं। लेकिन सपनों पर कभी समझौता नहीं हुआ। विवेक ने पहले UPSC निकालकर रेलवे में नौकरी पाई, लेकिन वहीं नहीं रुके। ट्रेनिंग के दौरान फिर तैयारी की और इस बार सीधा IPS बन गए।
UPSC 2025 में 487वीं रैंक के साथ उनका चयन हुआ। ये सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए जवाब है जो 2-3 असफलताओं में हार मान लेते हैं।

