विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स ने एक ही दिन में एक साथ 11 ई विटारा की डिलीवर 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Visva-Bharati Automobiles delivers 11 e-Vitaras in a single day..

रायपुर, 28 जून 2026: विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स (NEXA) द्वारा आज अपने NEXA शोरूम, विधानसभा रोड, रायपुर में भव्य E VITARA Mass Delivery Event का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन रायपुर शहर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ, जिसमें एक साथ 11 ग्राहकों को उनकी नई Maruti Suzuki NEXA e VITARA की डिलीवरी प्रदान की गई। इस विशेष आयोजन ने रायपुर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस. प्रकाश (IAS), सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य परिवहन विभाग रहे। इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित ग्राहक एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पंजीयन से हुआ। इसके पश्चात शाखा प्रबंधक द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के टेरिटरी सेल्स मैनेजर श्रेय ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में भविष्य की योजनाओं एवं e VITARA की विशेषताओं की जानकारी दी।

 

इसके बाद विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक  यशवंत अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा e VITARA को मिल रहा अभूतपूर्व प्रतिसाद यह दर्शाता है कि अब ग्राहक भविष्य की स्मार्ट एवं पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, प्रबंध निदेशक एवं मारुति सुजुकी के अधिकारियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

 

 

इसके पश्चात मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एरिया मैनेजर  अंकुर शर्मा ने e VITARA की विशेषताओं पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए इसे मारुति सुजुकी की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV बताया, जो अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों से लैस है।

 

कार्यक्रम में e VITARA ग्राहकों के अनुभवों पर आधारित एक विशेष वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसके बाद पूरे समारोह का सबसे आकर्षक क्षण आया, जब विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स द्वारा एक साथ 11 ग्राहकों को उनकी नई e VITARA की चाबियाँ भव्य समारोह के बीच सौंपी गईं। तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच यह मास डिलीवरी समारोह सभी उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया।

 

 

इसके बाद भव्य फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने 11 नई e VITARA वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स की टीम द्वारा फ्लैग वेविंग एवं पुष्पवर्षा के बीच यह दृश्य पूरे कार्यक्रम का आकर्षण रहा।

 

 

 

 

विष्वभारती ऑटोमोबाइल्स द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन रायपुर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते विश्वास और ग्राहकों के उत्साह का प्रतीक बना। यह मास डिलीवरी समारोह न केवल ग्राहकों के लिए यादगार रहा, बल्कि शहर में स्वच्छ, स्मार्ट एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी सिद्ध हुआ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related