VIDEO : वाद-विवाद के बीच फायरिंग, 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIDEO: Firing amid dispute, 4 people died, watch video..

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो समाज के लोगों के बीच हुए वाद-विवाद के बीच फायरिंग कर दी गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार से ज्यादा लोग घायल भी हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://x.com/brajeshabpnews/status/1701847522464162179?s=20

मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रेड़ा ग्राम की है। जहां खेत में पशुओं के चले जाने से पाल समाज और दांगी समाज के लोग आपस में भीड़ गए। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हे भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related