Trending Nowशहर एवं राज्य

VIDEO : ABVP कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

VIDEO: ABVP workers thrashed Vice Chancellor and Registrar

गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी (DDU) में शुक्रवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के चैंबर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए पुलिसवालों से भी मारपीट की।

बाद में पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर ABVP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बवाल में वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, 3-4 ABVP कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। अभी मौके पर हंगामा हो रहा है। 3 से 4 थानों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं, 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

पहले जानते हैं क्यों हुआ बवाल –

ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में फैली अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के मुताबिक वाइस चांसलर के आश्वासन के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 13 जुलाई को ABVP कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

उस दिन कार्यकर्ताओं ने तीन गेट के ताले भी तोड़ दिए थे। इसके बाद वाइस चांसलर ने एक-एक कर छात्रों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी का समाधान कर दिया जाएगा।

इसके बाद डीन डॉ. सत्यपाल सिंह ने हंगामा करने वाले 4 कार्यकर्ताओं के निलंबन और 4 कार्यकर्ताओं को यूनिवर्सिटी में प्रवेश वर्जित करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के विरोध में छात्र वाइस चांसलर से मिलने शुक्रवार को पहुंचे तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। बीच बचाव करने पर कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने उनसे भी मारपीट की।

वाइस चांसलर नहीं आए तो उनके चैंबर में घुसे कार्यकर्ता –

ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के गेट पर वाइस चांसलर प्रोफेसर राजेश सिंह का इंतजार करते रहे। 3 बजे तक वे बाहर नहीं निकले। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता वाइस चांसलर के चैंबर में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में वाइस चांसलर को बाहर निकाल रही थी, तभी कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया।

गमलों से किया हमला –

ABVP कार्यकर्ताओं ने गमले फेंककर वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को मारा। इस दौरान रजिस्ट्रार जमीन पर गिर गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें जमकर पीटा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बुधवार की रात हंगामा खड़ा कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की अव्यवस्थाओं से नाराज आरपी शुक्ल हॉस्टल के छात्रों ने कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पाते ही कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझा-समझा बुझाकर मामला शांत कराया। यहां पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया विवि में लाखों की कॉपी हुई रद्दी, लगी दीमक:15 लाख खरीदी थी कॉपी, पहले VC राजेश सिंह के कार्यकाल में हुई थी खरीदारी

नव स्थापित पूर्णिया विश्वविद्यालय में रुपयों का कैसे दुरुपयोग होता है तो परीक्षा विभाग चले जाए। वहां पर अभिभावक व छात्रों से लिए फीस के रुपये से खरीदी गई कॉपी को कैसे दीमक लगा दिया गया है। इसको देखकर लगता है कि विवि प्रशासन ने कैसे छात्रों के पैसे का दुरुपयोग किया है।

 

 

 

 

 

Share This: