रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़; राज्यपाल विश्वभूषण और सीएम साय ने किया स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर भी आएंगे। वे विधानसभा में हो रहे प्रबोधन कार्यक्रम शामिल होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी 21 जनवरी रविवार को छत्तीसगढ़ आएंगे। विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम में शाह भी शामिल होंगे। इस दौरान तकनीकी सत्रों में विधानसभा सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं और सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही नए विधायकों की जो भी जिज्ञासाएं होंगी, उनका भी समाधान इस प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

ऐसा है VVIPs का शेड्यूल

20 जनवरी को कार्यक्रम में सबसे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उद्घाटन सत्र होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला शामिल होंगे। सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और अतिथि ‘मां सरस्वती की पूजा करेंगे। विधानसभा सचिव अतिथियों का स्वागत करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का उद्बोधन फिर, उप-मुख्यमंत्री का उद्बोधन उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उद्बोधन होगा। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सम्बोधन होगा। मुख्य अतिथि अपनी बात कहेंगे। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अगव्राल आभार व्यक्त करेंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक टी ब्रेक होगा। 1 से 1:50 बजे तक प्रथम सत्र रहेगा जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल होंगे। नए विधायकों को ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन प्रस्ताव एवं लोक महत्व के विषय पर जानकारी दी जाएगी।

दूसरा सत्र दोपहर 02.30 से 03.40 बजे तक चलेगा जिसमें केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे । तीसरा सत्र 04.15 बजे से 05.30 बजे तक चलेगा जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related