PM Modi से परिवार सहित मिले Varun Gandhi, सियासी गलियारों में हलचल तेज

Date:

Varun Gandhi Meets PM Modi with His Family; Speculation Intensifies in Political Circles

पीलीभीत: उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत से पूर्व सांसद और भाजपा नेता Varun Gandhi ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ PM Modi से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पांच राज्यों में चुनावी माहौल गर्म है और राजनीतिक हलकों में इसके व्यापक संकेत तलाशे जा रहे हैं।

 

आप है सच्चे अभिभावक

वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें परिवार सहित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। अपने पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में ‘पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव’ महसूस होता है और यह मुलाकात इस विश्वास को मजबूत करती है कि ‘वे देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।

 तीन बार रह चुके हैं सांसद

Varun Gandhi देश के चर्चित नेहरू-गांधी परिवार से संबंध रखते हैं। वह मेनका गांधी और दिवंगत संजय गांधी के बेटे हैं। संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे। राजनीतिक सफर की बात करें तो वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं और पार्टी के भीतर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related