Trending Nowदेश दुनिया

बारिश से बेहाल हुआ उत्तराखंड, 40 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बादल फटने, भारी बारिश से आई बाढ़ के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जान गवांने वालों की संख्या 40 तक जा पहुंची है। सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के लिए मदद का ऐलान किया गया है। नैनीताल और अन्य क्षेत्रों के वीडियो भी सामने आए हैं जहां सड़कें, पुल सभी बहते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही रेल की पटरियों का हाल भी बेहाल हो गया है।

PM मोदी ने जताया शोक

उत्तराखंड में आई इस प्राकृतिक आपदा पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के कारण लोगों की जान जाने से मैं व्यथित हूं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।’उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरन्तर अनुश्रवण कर राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीडितों को त्वरित राहत एवं अनुमन्य आर्थिक मदद के साथ ही तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: