US Vice President Vance India visit: भारत यात्रा पर आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; टैरिफ पर वार्ता संभव

Date:

US Vice President Vance India visit: वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के सबसे विश्वासपात्रों में से एक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत दौरे पर आएंगे। पीटीआई के मुताबिक, वेंस के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज भी आएंगे, वहीं दोनों नेताओं की 21 अप्रैल को नई दिल्ली में आने की उम्मीद है। शीर्ष सूत्रों ने शुक्रवार रात अमेरिकी उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दोनों 21 अप्रैल से अलग-अलग भारत की यात्रा पर जा सकते हैं। वेंस की यात्रा एक निजी यात्रा होने की संभावना है, हालांकि इस यात्रा के दौरान वह आधिकारिक कार्यों में भी भाग लेंगे।

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

सूत्रों ने कहा कि वाल्ट्ज की यात्रा पूरी तरह से व्यावसायिक यात्रा होगी क्योंकि वह अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा स्थिति सहित कई प्रमुख मुद्दों पर व्यापक बातचीत करेंगे। वेंस और वाल्ट्ज दोनों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है, इससे पहले कि वे 22 अप्रैल से सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाएं।

वेंस के दौरे के बाद ग्रीनलैंड के अमेरिकी सैन्य अड्डे की प्रमुख बर्खास्त

ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य अड्डे की कमांडर को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई कि क्योंकि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा के बाद डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ संबंधों का बचाव करते हुए ईमेल भेजा था।

मेयर्स की बर्खास्तगी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की श्रृंखला में नवीनतम है। ट्रंप प्रशासन ने पहले चीफ ऑफ नेवल आपरेशन एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, कोस्ट गार्ड कमांडेंट एडमिरल लिंडा फगन और नेवी वाइस एडमिरल शोशना चैटफील्ड को बर्खास्त कर दिया था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...