US-ISRAEL-IRAN WAR: India mourns the death of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei,
नई दिल्ली: भारत सरकार ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर औपचारिक शोक व्यक्त किया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास का दौरा किया और वहां रखी ‘कंडोलेंस रजिस्टर’ पर हस्ताक्षर कर भारत की ओर से संवेदनाएं प्रकट कीं।

गौरतलब है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के एक संयुक्त हवाई हमले में मारे गए थे। जानकारी के अनुसार, उनके कंपाउंड पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया था। खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च पद पर आसीन थे और उनके नेतृत्व में ईरान ने वैश्विक स्तर पर एक मजबूत धार्मिक व राजनीतिक पहचान बनाई थी।
भारत ने इस दुखद घड़ी में ईरान के साथ अपनी कूटनीतिक एकजुटता दिखाई है। पश्चिम एशिया के बदलते हालातों के बीच भारत का यह कदम दोनों देशों के बीच पुराने और प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित करता है।

