US-Israel-Iran War: Iran claims Netanyahu’s chief of staff was killed in an attack, sparking a war.
यरूशलेम/तेहरान: पश्चिम एशिया में जारी महायुद्ध के बीच ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने इजरायल के शक्ति केंद्र पर सीधे प्रहार का दावा किया है। ईरानी सैन्य सूत्रों के अनुसार, तेल अवीव में किए गए एक सटीक हमले में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ त्ज़ाची ब्रेवरमैन की मौत हो गई है।
ईरान का ‘बदला’ और सटीक निशाना
ईरान ने इस हमले को अपने सुप्रीम लीडर और सैन्य कमांडरों की मौत का प्रतिशोध बताया है। दावा किया जा रहा है कि ईरानी ड्रोन्स या मिसाइलों ने इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, इजरायली सरकार या सेना (IDF) ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इजरायल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
अगर ब्रेवरमैन की मौत की पुष्टि होती है, तो यह नेतन्याहू सरकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत और रणनीतिक नुकसान होगा।

