US IRAN TENSIONS : अमेरिका-ईरान तनाव पर बड़ा अपडेट, ट्रंप की धमकी पर ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी, ‘रेड लाइन’ करार

Date:

US IRAN TENSIONS: Big update on US-Iran tension, Iran expressed strong displeasure over Trump’s threat, ‘Red Line’ agreement


रायपुर, 31 मई |
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर तनातनी एक बार फिर बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की धमकी दी है, जिसे ईरान ने ‘रेड लाइन’ बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी फार्स न्यूज के मुताबिक, अगर अमेरिका कूटनीतिक समाधान चाहता है, तो उसे धमकियों और प्रतिबंधों की भाषा छोड़नी होगी।

एक ईरानी अधिकारी ने कहा, “इस तरह की धमकियां हमारे राष्ट्रीय हितों के लिए खुली दुश्मनी हैं।”

इससे पहले, व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था, “मैं चाहता हूं कि (परमाणु समझौता) इतना सख्त हो कि हम निरीक्षकों के साथ अंदर जा सकें, जो चाहे ले सकें, जो चाहे उड़ा सकें, लेकिन किसी की जान न जाए। हम एक लैब को उड़ा सकते हैं, लेकिन उसमें कोई हो नहीं, बजाय इसके कि सभी उसमें हों और उसे उड़ा दिया जाए।”

हालांकि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि निकट भविष्य में ईरान के साथ समझौता संभव हो सकता है।

सऊदी अरब की भी कड़ी चेतावनी

खबरों के मुताबिक, कुछ समय पहले सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात कर कहा था,

“परमाणु समझौते को गंभीरता से लें या फिर इजरायल के साथ युद्ध के लिए तैयार रहें।”

बताया जा रहा है कि यह चेतावनी खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता और परमाणु वार्ता को लेकर सऊदी अरब की चिंता के चलते दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...