UP: नवरात्रि से यूपी में दौरों की झड़ी लगाएंगे PM मोदी, विधानसभा चुनाव से पहले सौगातों की करेंगे बौछार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। महज 6 महीने बाद यूपी के विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अब पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे बढ़ने जा रहे हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मोदी नवरात्रि से यूपी में दौरों की झड़ी लगाएंगे। इन दौरों में यूपी में विकास योजनाओं की सौगातों की बौछार होगी। मोदी के यूपी दौरे का खाका खींचा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक हर महीने मोदी यूपी का दौरा करेंगे। इस दौरे में पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक वह तमाम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें छोटी से लेकर अति महत्वपूर्ण बड़ी विकास परियोजनाएं भी होंगी। इस दौरान मोदी जनसभा और यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बनाने की अपील लोगों से वह करेंगे।

modi ujjawala yojana

सूत्रों के मुताबिक यूपी और केंद्र सरकार उन प्रोजेक्ट्स की लिस्ट तैयार कर रही हैं, जिनका शिलान्यास और लोकार्पण पीएम के हाथ से कराना है। नवरात्र को शुभ माना जाता है। ऐसे में मोदी के दौरे का खाका उसी वक्त से खींचा गया है। शुरू में मोदी के दौरे कम होंगे, लेकिन चुनाव करीब आने के साथ ही दौरों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। मोदी के हाथों जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा, उनमें लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, चित्रकूट से इटावा के बीच बन रहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी है। इसके अलावा 60 प्राचीन मंदिरों की श्रृंखला को एक सूत्र में पिरोने वाला काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, गोरखपुर में बनने वाला प्रदेश का दूसरा एम्स, गोरखपुर की फर्टिलाइजर फैक्ट्री, कानपुर मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरीडोर, सिद्धार्थनगर सहित कई अन्य स्थानों पर बन रहे मेडिकल कॉलेज आदि शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related