रूस से जंग के बीच घिरा यूक्रेन की बढ़ी परेशानी, विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Date:

कीव। रूस और यूक्रेन केक बीच युद्ध ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बच्च यूक्रेन की परेशानी और बढ़ गई है दरअसल, विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने भी बुधवार को त्यागपत्र दे दिया। इससे पहले मंगलवार रात को भी पांच मंत्रियों ने त्यागपत्र दिया था। इस मामले को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह टीम में एक नई ऊर्जा भरना चाहते हैं। बता दें कि राष्ट्रपति जेलेंस्की इसी महीने अमेरिका का दौरा करने वाले हैं।

6 मंत्रियों का इस्तीफा

अब तक छह मंत्री त्यागपत्र दे चुके हैं, जिसमें उप प्रधानमंत्री व हथियार उत्पादन मामले के प्रमुख शामिल हैं। संसद ने इनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। फरवरी, 2022 में रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेनी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कुलेबा के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा गुरुवार को संभव है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related