एक-एक लाख के 2 इनामी नक्सली हुए गिरफ्तार, कई बड़े घटना में थे शामिल

Date:

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है, कि दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। इतना ही नहीं पकड़े गये माओवादी 08 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। वहीं, इस घटना में एक ग्रामीण की मौत भी हुई थी। इसके अलावा एक 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले के थाना फरसेगढ़ की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से एक माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया माओवादी पुलिस टीम की रेकी के लिये आसपास घूम रहा था। बताया जा रहा है, कि पकड़ा गया माओवादी 15 मई 2024 को सोमनपल्ली के पास थाना प्रभारी के वाहन पर IED विस्फोट कर हमला करने की घटना में शामिल था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...