TRUMP BIG STATEMENT: Modi said – India will soon stop buying oil from Russia.
वॉशिंगटन/नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना जल्द ही बंद कर देगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया तुरंत नहीं होगी, लेकिन जल्द पूरी हो जाएगी।
हालांकि, भारत सरकार ने इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारत ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदना जारी रखा है और इसे अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार स्थिरता के लिहाज से अहम माना जाता है।
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल–सितंबर 2025 के बीच रूस से तेल आयात में लगभग 8.4% की गिरावट आई है। सितंबर में भारत ने रूस से प्रतिदिन 45 लाख बैरल तेल खरीदा। रूस से आयात का यह हिस्सा भारत के कुल तेल आयात का 34% था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है, तो देश का आयात बिल 9–12 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। हालांकि, भारत के पास मध्य पूर्वी तेल उत्पादकों के साथ समझौते हैं, जिनके माध्यम से यह कमी पूरी की जा सकती है।
बीते वित्त वर्ष तक भारत का रूस पर क्रूड आयात निर्भरता 35% तक पहुँच चुकी थी, जो 2019–20 में महज 1.7% थी।

