Train Alert : लखनऊ में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग काम के चलते ,रायपुर मंडल की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Date:

Train Alert: Due to automatic signalling work in Lucknow, trains of Raipur division will be affected.

उत्तर रेलवे लखनऊ रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए 26 फरवरी को ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग के तहत तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए रायपुर मंडल की कुछ गाड़ियों को परिवर्तित रूट से संचालित किया जा रहा है।

 

रेलवे प्रशासन का कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग लागू होने से ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और आधुनिक तकनीक से युक्त होगा।

ट्रेने जो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी..

  • 25 फरवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चुनार-प्रयागराज-फाफामऊ-जंघई-जौनपुर मार्ग से चलाया जाएगा।

 

  •  25 फरवरी 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को प्रयागराज के बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अयोध्या होते हुए संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UNION CABINET APPROVEL : केरल अब ‘केरलम’

UNION CABINET APPROVEL : Kerala is now 'Keralaam' नई दिल्ली....

CG BUDGET 2026 : महिलाओं को 8200 करोड़

CG BUDGET 2026 : Rs 8200 crore for women रायपुर।...

TOLL PLAZA CASH BAN : टोल पर कैश बंद

TOLL PLAZA CASH BAN : Cash ban at toll...