दर्दनाक सड़क हादसा : क्रेन से ऑटो की टक्कर, हादसे में 7 लोगों की गई जान

Date:

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज यानि मंगलवार को एक बड़ा हादासा हो गया। एक क्रेन से ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई जिस की वजह से इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यहां के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में न्यू बाईपास पर रामलखन पथ मोड़ के समीप क्रेन की टक्कर से ऑटो से हो गई थी। ऑटो में आठ लोग सवार थे।

4 लोगों कि मौके पर मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : क्रेन से ऑटो की टक्कर, हादसे में 7 लोगों की गई जान

यह हादसा पटना न्यू बाईपास पर यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे में ससुर, बेटी-दामाद और नाती समेत कुल सात लोगों की जान चली गई। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित राम लखन पथ का है। इनमें से चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। तीन अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा मीठापुर से जीरो माइल की तरफ से जा रहा था, तभी मेट्रो निर्माण कार्य में लगी क्रेन से उसकी टक्कर हो गई। इधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

क्रेन चालक क्रेन लेकर मौके से फरार

सुबह करीब 3:44 पर मेट्रो बाईपास पर क्रेन से पटना मेट्रो के निर्माण का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पुराने बस स्टैंड की तरफ से आ रहे ऑटो रिक्शा की क्रेन से टक्कर हो गई। टेंपो पर कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण यह हादसा हुआ। पटना मेट्रो के कार्य समय क्रेन के आसपास कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। घटना के बाद बिना किसी को सूचना दिए क्रेन चालक क्रेन लेकर मौके से फरार भी हो गया।

पटना हादसे के मृतकों की सूची

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम इस प्रकार हैं। पिंकी सरण (28) और अभिनंदन (5) मोतिहारी जिले सेमरा सकरदिरा का रहने वाला है। लक्ष्मण दास जलेसर धाम नेपाल का रहने वाले हैं। उपेंद्र कुमार बैठा (38) रोहतास जिले प्रेमपुर पतारी गांव का है। बैठा सासाराम से आ रहे थे। तीन अन्य मृतकों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। मेट्रो कार्य में लगी क्रेन और ड्राइवर को खोजा जा रहा है। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम पटना के पीएमसीएच में कराया जा रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...