दर्दनाक हादसा! बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत! दूसरा अस्पताल में

Date:

रायगढ़। बीती रात 15 अगस्त को रात शहर के बीच एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। यहां एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है। घटना बीती रात करीब 11:30 से 12:00 के बीच की है। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना बीती रात 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मोटरसाइकिल में सवार दो लोग तेज़ रफ़्तार से आ रहे थे, तभी चक्रधर नगर चौक जयराज गिफ्ट स्टोर के सामने सड़क के बीच लगे डिवाइडर से टकरा गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वही दूसरा घायल हो गया।

आसपास की उपस्थित लोग ने इसकी सूचना नगर थाने में दी। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस वहां पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का इलाज जारी है। घटना में मारे गए युवक का नाम विजयपुर निवासी ललित सिदार (28वर्ष) है। वहीं घायल का नाम लोकेश्वर सिदार (24 वर्ष) है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर मृतक और घायल के परिजनों को इस बात की सूचना दिया रात ही दे दी थी। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

अमेरिका से वापस भारत लाई जाएंगी चोरी हुई शिव नटराज समेत तीन कांस्य मूर्तियां

नई दिल्ली। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम...