Trending Nowअन्य समाचारदेश दुनिया

Aaj ka Panchang 21 Nov 2023: आज अक्षय नवमी पर ‘हर्षल’ योग समेत बन रहे हैं ये 3 संयोग, पढ़ें पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Panchang 21 November 2023: आज अक्षय नवमी है। इसे आंवला नवमी और इच्छा नवमी भी कहा जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। आंवला नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो आज अक्षय नवमी पर संध्याकाल से हर्षल योग का निर्माण हो रहा है। आइए, पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं-

योग

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी 22 नवंबर को देर रात 01 बजकर 09 मिनट तक है। इस शुभ दिन पर हर्षल योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण शाम 05 बजकर 41 मिनट से हो रहा है। वहीं, अक्षय नवमी पर बालव और कौलव करण का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को कई गुना फल प्राप्त होता है। साथ ही शुभ कार्य भी कर सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय- दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 01 बजकर 20 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 04 बजकर 06 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजकर 26 मिनट तक

दुष्टमुहूर्त- सुबह 08 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 38 मिनट तक

कंटक- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक

यमघण्ट – सुबह 10 बजकर 20 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक

कुलिक- दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 52 मिनट तक

कालवेला या अर्द्धयाम- सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक

यमगण्ड- सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

2025__03
2025__01
2025__02
advt_dec2024
Share This: