आज का राशिफल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मेष- स्वयं पर ध्यान देने का समय है. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएं. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा. मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे. उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. नौकरीपेशा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. व्यवस्थाओं को महत्व देंगे. जोखिम लेने से बचें. लेनदेन में सतर्क रहें. ठगे जाने की आशंका है. जल्दी बातों में न आएं. सफेदपोश लोगों से सावधान रहें. व्यापार व्यवसाय सामान्य फलकारक रहेगा.

शुभ अंक : 2 8 और 9, शुभ रंग : लाल

वृष- शिक्षा संस्कार बेहतर बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में आगे रहेंगे. परस्पर विश्वास बढ़ेगा. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे. निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी. निरंतरता रखेंगे. महत्वपूर्ण ल़़़़क्ष्यों पर फोकस रहेगा. मित्रों एवं सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे. वचन निभाएंगे. आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा. बड़ों की सुनेंगे. तेजी रखेंगे.

शुभ अंक : 2 5 6 8, शुभ रंग : पिंक

मिथुन- घर में समय देंगे. अपनों से तालमेल बढ़ाएंगे. सुख सुविधाओं पर जोर बनाए रखेंगे. निजता को बढ़ावा देंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. मित्रों का साथ विश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. निजी कार्यां पर फोकस रहेगा. सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे. प्रबंधकीय योजनाओं को गति मिलेगी. व्यक्तिगत विषयों रुचि बनी रहेगी. करीबियों की सुनेंगे. रिश्तों में उूर्जा रहेगी. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. सहजता से आगे बढ़ते रहें. आय बढ़त पर रहेगी. बहस से बचें.

शुभ अंक : 2 5 8, शुभ रंग : पीच

कर्क– संपर्क का दायरा बड़ा होगा. नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. जनकल्याण के कार्यां पर ध्यान देंगे. गणितीय कार्या में रुचि रहेगी. वाणिज्यिक प्रयास सफल होंगे. लाभकारी परिस्थितियों को भुनाएं. विभिन्न कार्य समय पर पूरा करेंगे. सामाजिक जिम्मेदारियों में आगे रहेंगे. बंधुत्व भाव बढ़ेगा. सहोदरों से करीबी बढ़ेगी. रक्त संबंधियों का सहयोग रहेगा. समझ और साहस से काम लें. संपर्क संवाद पर जोर रहेगा. विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे. धैर्य धर्म अपनाएंगे. व्यस्तता रहेगी.

शुभ अंक : 2 और 8, शुभ रंग : लाइट पिंक

सिंह- घर में उत्सव आनंद बना रहेगा. परंपरागत कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न आयोजनों से जुड़ेंगे. आस्था अध्यात्म के अवसर बढ़ेंगे. धनधान्य बढ़त पर रहेंगे. आत्मविश्वास उूंचा रहेगा. मनोरंजक यात्रा संभव है. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. इच्छित सफलता पाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंध बल पाएंगे. सकियता और साहस बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. मेहमानों का आगमन बना रहेगा. भव्यता पर जोर रखेंगे.

शुभ अंक : 1 3 5, शुभ रंग : माणिक के समान

कन्या- महान प्रयासों को गति देने का समय है. दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी. इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. सुख सौख्य बढ़ेगा. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. वाणी व्यवहार को बल मिलेगा. नवाचार बढ़ाएंगे. सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे. महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे. शुभता का संचार रहेगा. लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे. उचित प्रस्ताव मिलेंगे.

शुभ अंक : 2 5 8, शुभ रंग : पीला

तुला- व्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे. खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है. आवश्यक निवेश पर ध्यान देंगे. दूर देश के मामलों में रुचि रहेगी. श्रेष्ठजनों से भेंट होगी. कामकाजी अवसर बने रहेंगे. औद्योगिक योजनाओं को गति मिलेगी. दिखावे में न आएं. लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. बड़ी सोच से काम लेंगे. रुटीन रखें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रखेंगे.

शुभ अंक : 5 6 और 8, शुभ रंग : बेबी पिंक

वृश्चिक- निसंकोच आगे बढ़ने का समय है. नई शुरूआत कर सकते हैं. अवसरों को भुनाएंगे. आर्थिक लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन बना रहेगा. अच्छे लाभ की संभावना रहेगी. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. एक से अधिक स्त्रोत रहेंगे. कामकाजी सहजता रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. रुके हुए मामलों में गति बनाएंगे. नवीन विषयों में गति आएगी. सहजता से कार्य पूरे करेंगे.

शुभ अंक : 2 8 और 9, शुभ रंग : लाल

धनु- प्रबंधन प्रशासन के कार्य सहजता से बनेंगे. अधिकारीवर्ग प्रसन्न रहेगा. मान प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. लोगों को जोड़ने में सफल होंगे. जिम्मेदारों से नजदीकी बढ़ाएंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. करियर कारोबार के मामले सधेंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. साझा संबंधों में सुधार होगा. भावनाओं पर अंकुश रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. स्पष्टता से काम लेंगे. सहयोग का भाव रखेंगे. धैर्य धर्म बनाए रखेंगे. विविध मामले आगे बढ़ाएंगे.

शुभ अंक : 2 3 और 8, शुभ रंग : सनराइज

मकर- धर्म आस्था और विश्वास से भाग्यबल बढ़ाने का समय है. अध्यात्म में रुचि बढत्रेगी. अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं. आर्थिक लाभ बढ़ेगा. योजनागत विषयों पर जोर देंगे. लोगों से तालमेल बढ़ेगा. मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. सक्रिय रहें. लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे. इच्छित कार्य बनेंगे. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा. सहयोग का भाव रखेंगे.

शुभ अंक : 2 5 और 8, शुभ रंग : गहरा लाल

कुंभ– आस्था विश्वास गहरे होंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें. सूझबूझ और सजगता से कार्य सधेंगे. नीति धर्म का पालन करें. निजी विषय पक्ष में रहेंगे. परंपराओं को निभाएंगे. खानपान और सेंहत देखें. संकेतों के प्रति सजगता बनाए रहें. अतिउत्साह और भावुकता में न आएं. चर्चा में विनम्र रहें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. कार्यां में निरंतरता दिखाएंगे. परिस्थितियां असहज रह सकती हैं. धैर्यपूर्वक आगे बढते रहें. सरलता से आगे बढ़ेंगे.

शुभ अंक : 2 5 और 8, शुभ रंग : लाइट ब्राउन

मीन- भूमि भवन के मामले गति लेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. मित्र संबंधों में घनिष्ठता आएगी. प्रियजनों का साथ सहयोग बना रहेगा. शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे. जल्दबाजी में निर्णय न लें. संपर्क बेहतर रहेगा. गरिमा गोपनीयता रखेंगे. जिम्मेदारी संभालेंगे. दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. साझेदारी के कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे. औद्योगिक मामलों में सक्रियता आएगी. प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा. वचन के पक्के बने रहेंगे. नेतृत्व करने का भाव रहेगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...