Trending Nowअन्य समाचार

आज का राशिफल 17 नवंबर 2022: गुरुवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 November 2022:  आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट का रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा।  साथ ही आज रात 9 बजकर 9 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 17 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।  आपका कोई नया मित्र बनेगा जिससे आपको लाभ होगा।  दैवीय सहयोग से आप जो भी काम करेंगे आपको उसमे बढ़त ही हासिल होगी। बड़े बेटे का सेलेक्शन किसी गवर्नमेंट जॉब पर होगा, जिससे पूरे घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी एक अलग पहचान बनेगी। वकील आज अपने क्लाइंट से अच्छा लाभ कमाएंगे।

लकी रंग-  लाल

लकी नंबर- 3

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार होने वाला है। अगर आप सिंगिंग में रुचि रखते हैं, तो आज आपको किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर गाना गाने का मौका मिल सकता है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। अपने मित्र के घर उसके बड़े बेटे की तबीयत का हालचाल लेने जायेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले से किसी बड़े व्यापारी से मिलेंगे, जिससे आपको प्रोजेक्ट में हेल्प हो सके।  बहुत दिनों से विचार बना रहे बाइक लेने का सपना आज पूरा होगा।

लकी रंग-  पीला
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि

आज आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में परेशानी होगी इसके लिए आज आप अपनी क्षमता पर भरोसा करके काम पूरा करने में सफल होंगे।  कृषि क्षेत्र में आज हानि होने की संभावना है इसलिए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सचेत रहे जिससे आप उस हानि से बचेंगे।  आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। अपने किसी इम्पोर्टेन्ट वर्क के चलते आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ेगा।

लकी रंग-  गुलाबी
लकी नंबर- 9

कर्क राशि

आज आप अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करेंगे। योग करना सबके लिए बेहद जरूरी होता है क्योकि इससे हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। आपको किसी काम में कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल हो जाएगी जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा।  किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। बड़ो का आशीर्वाद लेकर ही अपने काम को स्टार्ट करें।

लकी रंग-  पीच
लकी नंबर- 8

सिंह राशि 

आज आपका दिन काफी उत्साहित रहेगा। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। बुरे लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाईयों को अपनाये जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आपको उनसे जो भी बात मनवानी है, आप आसानी से मनवा सकते हैं। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। अपने कार्यों पर सफलतापूर्वक काम करें जिससे आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पायें।

लकी रंग-  गोल्डन
लकी नंबर- 3

कन्या राशि

आपका दिन उमंगो से भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने विद्यालय से किसी अच्छे से चिड़ियाघर के लिए टूर पर ले जाया जायेगा। आपके काम में भागदौड़ रहने पर भी काम की स्पीड को मेन्टेन रखेंगे। आपकी निराशा समाप्त होगी और सारे काम अच्छे से होंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। घर पर कोई धार्मिक पाठ करवाएंगे, जिससे घर में प्रसन्नता रहेगी। अपने बच्चों के साथ आज घर पर गेम खेल कर टाइम स्पेंड करेंगे।

लकी रंग- मजेंटा
लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी अच्छे पैलेस में ले जायेंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।  रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे और नए कामों की शुरुआत अच्छे से करेंगे।  बिजनेस में परिवर्तन उचित नही होगा इसीलिए आप कुछ अच्छा करें। पारिवारिक संबंधों में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा।  करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। परिवार से माता पिता का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग- सैफरन
लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज आप अपने को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। विरोधी पड़ोसियों से बचकर रहें। ब्यूटीपार्लर का कोर्स कर रही महिलाओं का दिन आज अच्छा रहेगा। बिजनेस को सफल बनाने के लिए अपने कर्मचारियों के बीच में मीटिंग करेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन काफी उत्साहपूर्ण रहेगा क्योंकि आज उनको अच्छी शिक्षा के लिए सम्मानित किया जायेगा।  आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी।

लकी रंग- मैरून
लकी नंबर- 5

धनु राशि

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। कोई टेक्निकल एजुकेशन सीखेंगे जिससे आपका फ्यूचर ब्राइट होगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे व्यापारियों का दिन आज शानदार रहेगा।  आपके पिता जी कोई जरूरी वस्तु की डिमांड करेंगे जिसको आपको पूरा करना होगा। कोर्ट कचहरी में चल रहा मुकदमा आपके पक्ष में आएगा, जिससे आपके घर वाले जश्न मनाएंगे। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक महान दिन हो सकता है क्योंकी आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है।  लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय के कुछ आरामों को छोड़ना होगा।  कठिन परिस्थियों में भी आप पॉजिटिव बने रहेंगे जिससे आप अपने कामों को करने में सफल रहेंगे।

लकी रंग- इंडिगो
लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। मौसम के परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आप जमीन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं।  किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा।

लकी रंग- सिल्वर
लकी नंबर- 4

कुंभ राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्रों को अपने जूनियर्स से अपने प्रोजेक्ट के बारे में सहयोग लेना होगा और उनको प्रोजेक्ट के बारे में सिखाना भी होगा।  परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जायेंगे।  आप किसी मित्र के घर मिलने जायेंगे और उसकी तबियत का हाल चाल लेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।  दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। आपका स्वास्थ्य आज बेस्ट रहेगा और मन खुश रहेगा।

लकी रंग- ऑरेंज
लकी नंबर- 6

मीन राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।  सहयोगियों के साथ किसी विदेश यात्रा पर जायेंगे, जिससे आपको अपने बिजनेस में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन के बीच में कोई नई खुशियां आने वाली है, जिससे आपको अधिक खुशी होगी। बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतेगा। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको सफलता जल्द ही हासिल होगी। आंखों की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, जिससे आपको राहत मिलेगी। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है।  गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 9

Share This: