Home Trending Now भारत जोड़ो यात्रा का आज 20वां दिन

भारत जोड़ो यात्रा का आज 20वां दिन

0

केरल। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के 20वें दिन की शुरुआत मलप्पुरम से हुई है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ पदयात्रा कर रहे है। कल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर से मुलाकात की। कांग्रेस ने कहा कि ट्रिपल जंप स्पर्धा में राष्ट्रमंडल रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। अब, अब्दुल्ला अबूबकर देश को एकजुट करने के लिए ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देश की राजनीति पर पकड़ मजबूत करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस जनता से जुड़े तमाम मुद्दों को उठा रही है। लगतार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी इसके अहम मुद्दे हैं। PreviousNext 150 दिवसीय पैदल यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा केरल में 10 सितंबर की शाम पहुंची थी। इस यात्रा के तहत राज्य में 19 दिनों की अवधि में सात जिलों को छूते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इसके बाद यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। इस यात्रा को कमजोर होती कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। 11 सितंबर को केरल पहुंची यह यात्रा अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक के लिए रवाना होगी। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरु हो 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश कर चुकी है। यह यात्रा केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों से गुजरेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version