RAJYOTSAV 2025 : तिल्दा नेवरा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, “रंग सरोवर” में झलकी लोकसंस्कृति की छटा

Date:

RAJYOTSAV 2025 : Chhattisgarh State Festival celebrated with great pomp in Tilda Nevra, folk culture reflected in “Rang Sarovar”

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर तिल्दा नेवरा में “रंग सरोवर – छत्तीसगढ़ी लोककला कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री वर्मा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के सशक्त सेतु भी हैं।

कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

इस अवसर पर चंद्रकला खुमान वर्मा, पलक विकाश सुखवानी, रामपंजवानी, ईश्वर यदु, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, पवन अग्रवाल, सौरभ जैन, टेकराम यादव, गोपाल साहू, जनपद सदस्य नरसिंह वर्मा, श्याम अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल, सुरेश लखवानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने राज्य स्थापना दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी।

लोककला और परंपराओं का संरक्षण जरूरी – टंकराम वर्मा

मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति हमारी पहचान है। हमें इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। राज्य की कला, संगीत और परंपरा को नई दिशा देना हर नागरिक का दायित्व है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related