तीन नगर निगम आयुक्त भी बदले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर प्रदेश के तीन नगर निगमों के प्रशासनिक मुखिया बदल दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार जारी दो अलग-अलग आदेश से अंबिकापुर, दुर्ग और भिलाई नगर निगम में नए आयुक्त की तैनाती हुई है।
सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के मुताबिक 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई को अंबिकापुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। प्रतिष्ठा अभी तक बलौदा बाजार के एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Chhattisgarh सरकार आने वाली पीढ़ियों को कर रही मजबूत,राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम ने लिखा- CG में शिक्षा की नई क्रांति

एक दूसरे आदेश से सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का भी तबादला किया है। इसमें दुर्ग और भिलाई नगर निगम के आयुक्त भी प्रभावित हुए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अफसर लोकेश कुमार अब भिलाई नगर निगम के आयुक्त होंगे। लोकेश अभी तक राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे।अभी तक भिलाई नगर निगम के आयुक्त रहे राज्य सेवा 2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को इसी पद पर दुर्ग नगर निगम में भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे 2013 बैच के हरेश मंडावी को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायपुर बुलाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को इसी पद पर राजनांदगांव जिला पंचायत में तैनाती मिली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KASHMIR CLOUDBURST: अनंतनाग में बादल फटने से मची भारी तबाही! 

KASHMIR CLOUDBURST: Cloudburst causes massive devastation in Anantnag!     KASHMIR CLOUDBURST:...

RATANPUR MURDER CASE : डैम के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या! 

Ratanpur Murder Case: Dam watchman beaten to death!       रतनपुर। बिलासपुर...