लू से बचाती है कच्ची अमिया और पुदीने से बनने वाली ये देसी ड्रिंक, 1 गिलास भी है असरदार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आम पन्ना, आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, गर्मियों में ये कुछ ज्यादा ही खास हो जाता है। जी हां, गर्मियों में ये ड्रिंक आपको हर घर में मिल जाएगी। इतना ही नहीं लोग पेट दर्द, कब्ज और मतली जैसी समस्याओं में भी इस ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, जब देश में पारा 40 डिग्री के पार (heatwave in india) चल रहा है तो, इस ड्रिंक को पीना और भी जरूरी हो जाता है। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं आम पन्ना पीने के फायदे (aam panna benefits) और फिर जानेंगे आम पन्ना बनाने की विधि।आम पन्ना पीने के फायदे-Aam panna peene ke fayde

1. हीट स्ट्रोक से बचाता है आम पन्ना

गर्मियों में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है। ऐसे में सबसे पहले हम हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। तो, इस स्थिति से बचने के लिए सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर आम पन्ना का एक गिलास शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के सही संतुलन को वापस लाने में मदद कर सकता है। इस तरह इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करके ये हीट स्ट्रोक से बचाव में मददगार है।

2. आम पन्ना पेट के लिए फायदेमंद

आम पन्ना पेट की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कुछ एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं जैसे एल्डिहाइड और ईस्टरस आदि जो कि शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसका विटामिन सी और विटामिन बी आंतों की सफाई में मदद करती है। साथ ही ये कब्ज, बदहजमी और एसिडिटी की समस्या में भी कारगर है। इतना ही नहीं सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह दस्त को रोकने में भी मददगार है।

आम पन्ना बनाने की विधि-Aam panna recipe

आम पन्ना बनाने क लिए पहले कच्ची अमिया को उबाल लें। अब इसको पीस कर दरदरा कर लें। पीसते समय इसमें पुदीने के कुछ पत्ते, जीरा भून कर और काला नमक मिला लें। अब इसमें काम भर का पानी, बर्फ, नमक, थोड़ी सी चीनी और 1 नींबू का रस मिला लें। अब सबको अच्छे से मिक्स करें और अब इसका सेवन करें। तो, घर में बनाएं ये आम पन्ना और पूरी गर्मी हेल्दी रहें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...