राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक पर दिल्ली से कोलकाता तक मची खलबली, अब नपेंगे बड़े अधिकारी?

Date:

There was chaos from Delhi to Kolkata due to the lapse in the security of the President, will senior officials be punished now?

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। कार्यक्रम स्थल में अचानक हुए बदलाव और तय प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लिया है।

गृह सचिव की सख्त हिदायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र ने राज्य सरकार से आज शाम 5 बजे तक इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में मुख्य रूप से राष्ट्रपति को प्रोटोकॉल न दिए जाने, रास्ते की सही जानकारी समय पर साझा न करने और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में हुई चूक के कारणों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अचानक कार्यक्रम स्थल बदलने और व्यवस्थाओं में खामियों के चलते राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबकी निगाहें राज्य सरकार द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार भविष्य के कदम तय करेगी

असली गुनाहगार कौन?

सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा में हुई यह चूक साधारण नहीं है। रास्ते की सटीक जानकारी न देना और आखिरी मौके पर वेन्यू बदलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है या फिर राज्य-केंद्र के बीच के टकराव का नया अध्याय? शाम 5 बजे आने वाली रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि बंगाल की फाइलों में इस ‘चूक’ का असली गुनहगार कौन है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related