मौसम ने ली करवट,देर रात से ही झमाझम बारिश… अब तक 133.9 मिमी वर्षा हुई दर्ज!

Date:

रायगढ   बीते एक हफ्ते से पूरे जिले में हल्की बारिश के बाद तेज धूप के कारण उमस ने लोगो को परेशान कर रखा था। इसी बीच आज अर्ध रात्रि से तेज वर्षा शुरू हुई है।जिसके बाद मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 32 डिग्री सेलसियस होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 30 जून तक 133.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 172.1 मिली मीटर, पुसौर में 208.9, खरसिया में 170.5, सारंगढ़ में 139.4, बरमकेला में 112.7, घरघोड़ा में 105.8, तमनार में 155.6, लैलूंगा में 117.2, धरमजयगढ़ में 69.7, सरिया 95.7 एवं छाल तहसील में 125.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

क्या कहता है मौसम विभाग:

पश्चिम द्रोणिका पंजाब से उत्तर पूर्व की बंगाल खाड़ी तक फैली हुई है। जिसकी ऊँचाई 1.5 किमी तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ के अधिकतम इलाको में तेज गरज चमक के साथ हल्की बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है।तो कुछ एक इलाको में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related