ट्रक ने राह चलती महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Date:

रायपुर. खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी चौक पर एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हाईवा ने राह चलती महिला को रौंद दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक राह चलती महिला को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से महिला को रौद दिया. जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है. पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुटी है. सड़क हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है.

खमतराई थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि डंपर चालक ने राह चलती महिला को रौंदा है. सड़क हादसे में महिला की मौके पर मृत्यु हो गई है. पुलिस टीम ने डंपर को जब्त कर लिया है. मालिक को सूचना देकर वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related