Trending Nowशहर एवं राज्य

मार्च में ही 44 डिग्री तक पहुंच सकता है राजधानी का तापमान

रायपुर। मार्च के आखिरी तीन दिन है और ये तीन दिन लोगों को और तपाने वाले है। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर में ये गर्मी और तपाने वाली है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार 29 मार्च को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और बुधवार 30 मार्च को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

साथ ही मौसम विभाग का भी कहना है कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म व शुष्क हवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से ठंडी हवा आने की वजह से अब अधिकतम तापामन में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में हालांकि कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

सोमवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब और चुभने लगी है। झुलसाने वाली गर्मी और बढ़ते जा रही है। इसके चलते दोपहर के समय इन दिनों सड़कों पर थोड़ा सन्नाटा भी पसरने लगा है और विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकानें लग गई है।

इसके साथ ही इन दिनों एसी, कूलर व फ्रीज की मांग भी बढ़ गई है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से गर्म व शुष्क हवा के आने और दक्षिण से ठंडी हवा के आने के कारण ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते ही अब आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: